South Africa vs Zimbabwe Test Series 2025: साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। वाबुमा की गैरमौजूदगी में केशव महाराज (Keshav Maharaj) को टीम का कप्तान बनाया गया है। 

Advertisement

बावुमा पिछले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर नहीं पाए हैं और चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए उन्हें आगे स्कैन से गुजरना होगा।

Advertisement

जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को जगह मिली है, जबकि एडेन मार्करम, कागिसो रबाडा को आराम दिया गया है। वहीं लुंगी एंगिडी सिर्फ दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे। युवा डेवाल्ड ब्रेविस भी टीम का हिस्सा हैं। 

साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब दिलाने वाले बावुमा को मैच के तीसरे दिन चोट लगी थी उस समय वे छह रन पर थे और एक रन पूरा करते समय उनका पैर फिसल गया। इलाज के बाद बावुमा बल्लेबाजी करते रहे, जबकि उन्हें बल्लेबाजी जारी न रखने की सलाह दी गई। उन्होंने 66 रन की शानदार पारी खेली, जो टीम की जीत में अहम साबित हुई। 

यह बावुमा की दो साल से भी कम समय में तीसरी हैमस्ट्रिंग की चोट है। वह 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हुए थे और सेमीफाइनल और फिर उसी साल भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान। 

बता दें कि साउथ अफ्रीका को जिम्बाब्वे सीरीज के बाद अगस्त में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। इस साल साउथ अफ्रीकी टीम भारत के दौरे पर भी आएगी। 

Advertisement

जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

डेविड बेडिंघम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, टोनी डी ज़ोरज़ी, ज़ुबैर हमज़ा, केशव महाराज (कप्तान), क्वेना मफ़ाका, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी (केवल दूसरा टेस्ट), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, लेसेगो सेनोकवाने, प्रेनेलन सुब्रेयन, काइल वेरिन, कोडी यूसुफ
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार