पॉचेफोस्ट्रम (साउथ अफ्रीका), 23 जनवरी| ब्रास पार्संस की बेहतरीन 121 रनों की पारी के बाद गेंदबाजों को एकतरफा प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका ने बुधवार को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में कनाडा को 150 रनों से करारी मात दी है। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 349 रनों का स्कोर खड़ा किया था। कनाडा की टीम इस पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने 41.1 ओवरों में 199 रनों पर ढेर हो गई।

Advertisement

परसस ने अपनी पारी में 91 गेंदों का सामना कर 15 चौके और तीन छक्के लगाए। उनके अलावा टायरेसे कार्लेसे ने नाबाद 60 रनों की पारी खेली। जोनथन बर्ड ने 54 रन बनाए। कार्लेसे ने 51 गेंदों का सामना कर सात चौके मारे जबकि बर्ड ने 49 गेंदों खेलीं जिन पर सात पर चौके और दो पर छक्के लगाए।

Advertisement

कनाडा के लिए अखिल कुमार ने चार और ऋषिव जोशी ने दो विकेट लिए।

कनाडा की बल्लेबाजी इस विशाल स्कोर के सामने धराशायी हो गई। बेंजामिन क्लीट्ज उसके सर्वोच्च स्कोरर रहे। बेंजामिन ने 77 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाए। अपनी पारी में बेंजामिन ने आठ चौके मारे।

साउथ अफ्रीका के लिए अचिले क्लोएटे, टियान वान वुरेन, मेरिक ब्रेट, जैक लीस ने दो-दो विकेट लिए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार