South Africa vs Australia Test Record: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के दौरान एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया। इस मुकाबले में स्पिनर नाथन लियोन ने ऑस्ट्रेलिया के प्लेइं इलेवन में वापसी की औऱ इसके साथ ही खास रिकॉर्ड बन गया।

इसके साथ ही यह टेस्ट इतिहास का पहला मुकाबला बन गया है जिसमें पांच गेंदबाज खेल रहे हैं, जिन्होंने 300 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। लियोन के अलावा बाकी चार गेंदबाज मिचेल स्टार्क, कागिसो रबाडा, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड हैं। इन सभी गेंदबाजों के नाम क्रमश: 575 विकेट,457 विकेट,346 विकेट,326 विकेट और 312 विकेट दर्ज हैं। 

बता दें कि लियोन पहले टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा थे, लेकिन रबाडा चोटिल होने के कारण उस मैच में नहीं खेल पाए थे। दूसरे टेस्ट में रबाडा खेले तो ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में लियोन की जगह स्कॉट बोलैंड को मौका मिला। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में 329 रनों पर सिमट गई जिसमें मार्केस एकरमैन ने 95 रन, एडेन मार्करम ने 78 रन, मार्को यान्सेन ने 52 रन और डेविड बेडिंगहम ने 50 रन की पारी खेली। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके। उनके अलावा नाथन लियोन ने 2 विकेट, जोश हेजलवुड औऱ कूपर कोनोली ने 1-1 विकेट चटकाया। 

टीमें (प्लेइंग इलेवन)

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम, मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंघम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जानसन, साइमन हार्मर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कागिसो रबाडा।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, मैट रेनशॉ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार