डरबन, 20 अगस्त (CRICKETNMORE): किंग्समीड मैदान पर चल रहे दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 263 रनों पर सिमट गई, हालांकि दक्षिण अफ्रीकी टीम ने वापसी करते हुए न्यूजीलैंड के भी दो विकेट चटका लिए हैं। बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ और कई बार बाधित रहा और अंतत: खराब रोशनी के चलते जल्दी खत्म करना पड़ा। पूरे दिन में सिर्फ 22 ओवरों का खेल हो सका। धोनी का अबतक का सबसे आपत्तिजनक वीडियो सभी के सामने आया, आप हैरान हो जाएगें।

Advertisement

दिन का खेल खत्म होने तक रॉस टेलर और कप्तान केन विलियम्सन दो-दो रन बनाकर नाबाद लौटे।

Advertisement

मेजबान टीम अपने पहले दिन के स्कोर 236 रनों पर आठ विकेट से आगे खेलने उतरी। टीम के खाते में एक भी रन नहीं जुड़ा था कि टिम साउदी ने कल के नाबाद बल्लेबाज डेल स्टेन (2) को क्लीन बोल्ड कर दिया।

इसके बाद कागिसो रबाडा (नाबाद 32) और डेन पेडिट (9) ने 10वें विकेट के लिए 27 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 263 तक पहुंचाया। ट्रेंट बोल्ट ने पेडिट को विकेट के पीछे कैच करा मेजबानों की पारी का अंत किया। कोहली के कारण चेतेश्वर पुजारा का टेस्ट करियर होगा खत्म।

अपनी पहली पारी खेलनी उतरी कीवी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टॉम लाथम (4) सात रनों के कुल स्कोर पर स्टेन का शिकार बने। किवी टीम के कुल स्कोर में पांच रन ही जुड़े थे कि मार्टिन गुप्टिल (7) को भी स्टेन ने पगबाधा कर मेहमानों को दूसरा झटका दे दिया।

दिसंबर, 2015 के बाद टेस्ट क्रिकेट खेलने उतरे स्टेन ने शानदार वापसी की है। स्टेन ने अब तक छह ओवर फेंके हैं, जिसमें चार मेडन रहे और उन्होंने कुल तीन रन देकर दो विकेट चटका लिए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार