ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की महिला टीमों के बीच में 19 मार्च से व्हाइट बॉल टूर्नामेंट की शुरुआत होगी, जिसमें दोनों टीमें तीन टी20 और इतने ही वनडे मुकाबले खेलेंगी। ऑस्ट्रेलिया ने व्हाइट-बॉल दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की है। सोफी मोलिनेक्स को दोनों फॉर्मेट में टीम की कमान सौंपी गई है। विकेटकीपर ताहलिया विल्सन को पहली बार टीम में मौका मिला है।
सोफी मोलिनेक्स ने हाल ही में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभाली थी, लेकिन पीठ की तकलीफ के चलते वह आखिरी दो वनडे मैच नहीं खेल पाई थीं। चयनकर्ताओं ने बताया है कि मोलिनेक्स की सेहत में काफी सुधार हुआ है। वह बतौर कप्तान टीम की अगुवाई के लिए तैयार हैं। हालांकि, अपनी मर्जी से कुछ मैच छोड़ भी सकती हैं।
ऑस्ट्रेलियाई टीम में लूसी हैमिल्टन और निकोला कैरी भी शामिल हैं, जो भारत के खिलाफ हाल ही में खेली गई सीरीज का हिस्सा थीं। भारत के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने वाली टीम से ग्रेस हैरिस को इस टीम से बाहर रखा गया है। वर्कलोड मैनेजमेंट प्लान के तहत एनाबेल सदरलैंड इस दौरे पर नहीं जा पाएंगी।
राष्ट्रीय चयनकर्ता शॉन फ्लेगलर ने कहा, "भारत के खिलाफ हाल ही में खेली गई टी20 सीरीज में सोफी का प्रदर्शन जबरदस्त रहा था। उन्होंने अभी से अपने नेतृत्व के अंदाज को ढालना शुरू कर दिया है। यह दौरा उनके लिए एक और अहम कदम साबित होगा, जिससे यह और साफ हो पाएगा कि वह टीम की अगुवाई किस तरह करना चाहती हैं। सोफी की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। उम्मीद है कि वह खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगी। हम टी20 मैचों को ज्यादा प्राथमिकता देंगे। वनडे सीरीज के दौरान भी उनकी फिटनेस का लगातार आकलन करते रहेंगे।"
सदरलैंड और हैरिस की गैरमौजूदगी को लेकर फ्लेगलर ने कहा, "पिछले 12 महीनों में काफी ज्यादा वर्कलोड देखते हुए, एक सक्रिय प्रबंधन योजना के तहत एनाबेल इस सीरीज में नहीं खेल सकेंगी। हमारा मानना है कि इस लंबे आराम से उन्हें वर्ल्ड कप से पहले अपनी बेहतरीन फॉर्म में लौटने में मदद मिलेगी। ग्रेस का चयन नहीं हो पाया है, लेकिन हम अच्छी तरह जानते हैं कि वह क्या कर सकती हैं और वर्ल्ड कप से पहले हमारी योजनाओं में वह अभी भी पूरी तरह शामिल हैं।"
राष्ट्रीय चयनकर्ता शॉन फ्लेगलर ने कहा, "भारत के खिलाफ हाल ही में खेली गई टी20 सीरीज में सोफी का प्रदर्शन जबरदस्त रहा था। उन्होंने अभी से अपने नेतृत्व के अंदाज को ढालना शुरू कर दिया है। यह दौरा उनके लिए एक और अहम कदम साबित होगा, जिससे यह और साफ हो पाएगा कि वह टीम की अगुवाई किस तरह करना चाहती हैं। सोफी की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। उम्मीद है कि वह खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगी। हम टी20 मैचों को ज्यादा प्राथमिकता देंगे। वनडे सीरीज के दौरान भी उनकी फिटनेस का लगातार आकलन करते रहेंगे।"
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलियाई टीम: डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, सोफी मोलिनेक्स, बेथ मूनी, एलिसा पेरी, मेगन शट, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम, ताहलिया विल्सन।