South Africa Women vs India Women: मैरिज़ैन कैप (Marizanne Kapp) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने रविवार (21 जून) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में खेले गए महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में भारतीय टीम को 6 विकेट से हरा दिया। बता दें कि टूर्नामेंट के इतिहास में यह दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला था।
इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। वहीं भारत की मौजूदा टूर्नामेंट में यह पहली हार है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। टॉप स्कोरर रही शेफाली वर्मा ने 15 गेंदों में 31 रन, दीप्ति शर्मा ने 21 गेंदों में 29 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 22 गेंदो में 24 रन बनाए। बता दें कि कौर के टी-20 इंटरनेशनल करियर का यह 200वां मुकाबला था।
साउथ अफ्रीका के लिए कैप और शबनिम इस्माइल ने 2-2 विकेट, नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका और नादिन डी क्लार्क ने 1-1 विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका टीम की शुरूआत खराब रही और कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट (20) और एनेरी डर्कसन (0) 25 रन के कुल स्कोर तक पवेलियन लौट गई। इसके बाद कैप और तज़मिन ब्रिट्स ने मिलकर पारी को संभाला।
कैप और ब्रिट्स ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 63 गेंदों में 97 रनों की तूफानी साझेदारी की। कैप ने 45 गेंदों में नाबाद 81 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के जड़े। वहीं ब्रिट्स ने 36 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका ने 19.1 ओवर में 4 विकेट गवाकर जीत हासिल की।
भारत के लिए श्री चरणी ने 4 विकेट और शेफाली वर्मा ने 1 विकेट लिया।