NZ-W vs SA-W 2nd T20: लौरा वोलवार्ड की कैप्टेंसी वाली साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार, 17 मार्च को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में 18 रनों से हराकर धूल चटाई। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने सीरीज में शानदार वापसी करते हुए 1-1 की बराबरी कर ली है।

Advertisement

ताज़मिन ब्रित्स ने ठोका पचासा: साउथ अफ्रीका के लिए हैमिल्टन के मैदान पर सलामी बल्लेबाज़ ताज़मिन ब्रित्स ने शुरुआत से ही संभलकर बैटिंग की और एक छोर से लगातार रन बनाकर 43 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इस दौरान उन्होंने सुने लूस के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े और फिर दूसरे विकेट के लिए कैप्टन लौरा के साथ मिलकर 48 रनों की साझेदारी की।

Advertisement

बताते चलें कि उनके अलावा हैमिल्टन में लौरा वोलवार्ड ने 33 गेंदों पर 41 रन, सुने लूस ने 21 गेंदों पर 31 रन, और कायला रेनेके ने महज़ 9 गेंदों पर नाबाद 28 रनों की तूफानी पारी खेली। इन्हीं सभी के दम पर मेहमान टीम ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 177 रन टांगे। इस दौरान न्यूजीलैंड के लिए सिर्फ कैप्टन अमेलिया केर और तेज गेंदबाज़ जेस केर ही विकेट चटका पाई, जिन्होंने दो-दो सफलता हासिल की।

खाका और म्लाबा की जोड़ी ने गेंदबाज़ी से ढाया कहर: कैप्टन लौरा वोलवार्ड ने दूसरे टी20 मुकाबले में कुल आठ खिलाड़ियों से गेंदबाज़ी करवाई, लेकिन टीम के दो गेंदबाज़ ऐसी रहीं जिन्होंने अपने दम पर ही न्यूजीलैंड की आधी से ज्यादा टीम को पवेलियन भेज दिया। हम बात कर रहे हैं अयाबोंगा खाका और नॉनकुलुलेको म्लाबा के बारे में।

इस मुकाबले में अयाबोंगा खाका ने अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर 4 विकेट लिए, वहीं नॉनकुलुलेको म्लाबा ने भी 4 ओवर में 27 रन देकर ही 3 विकेट निकाले। इस तरह खाका और म्लाबा की जोड़ी ने न्यूजीलैंड की आधी से ज्यादा टीम को आउट किया और 7 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। बता दें कि उनके अलावा एनेरी डर्कसन और नदीन डी क्लर्क ने एक-एक विकेट हासिल किए।

साउथ अफ्रीका ने 18 रनों से जीता मैच: इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के सामने जीत हासिल करने के लिए 178 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए मेजबान टीम 19.1 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 159 रनों पर ऑल आउट हुई। उनके लिए कैप्टन अमेलिया केर ने सबसे ज्यादा 18 गेंदों पर 32 रन जोड़े, वहीं इज़ी शार्प ने 21 गेंदों पर 29 रन और सोफी डिवाइन ने 18 गेंदों पर 25 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इस तरह साउथ अफ्रीका ने हैमिल्टन टी20 18 रनों से जीता और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खड़ा कर दिया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार