गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद मोहम्मद नबी की नाबाद 38 रन की बेहतरीन पारी से अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को पहले टी20 में छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। दोनों टीमों के बीच 11 साल के बाद यह पहला मुकाबला था और पाकिस्तान की टीम शुक्रवार रात नियमित कप्तान बाबर आजम सहित कई सितारों के बिना खेल रही थी। 38 साल के नबी को उनके शानदार ऑलराउंड खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

नबी ने नजीबुल्लाह जादरान (नाबाद 17 ) के साथ 53 रन की अविजित साझेदारी की। अफगानिस्तान ने 17.5 ओवर में चार विकेट पर 98 रन बनाकर जीत अपने नाम की। पाकिस्तान ने इससे पहले 20 ओवर में नौ विकेट पर 92 रन बनाये थे।

Advertisement

अफगानिस्तान ने टॉस हारने और गेंदबाजी के लिए आमंत्रित किये जाने के बाद लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया। पाकिस्तान ने नियमित अंतराल में अपने विकेट गंवाए जिससे उसकी पारी कभी परवान नहीं चढ़ सकी।

फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान और नबी ने दो-दो विकेट लिए और अपने 11 ओवरों में कुल 34 रन खर्च किये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान एक समय 45 रन पर चार विकेट गंवा कर संकट में था लेकिन नबी ने धैर्य के साथ खेलते हुए नजीबुल्लाह जादरान के साथ अविजित साझेदारी कर अफगानिस्तान को आसान जीत की मंजिल पर पहुंचा दिया।

पाकिस्तान 27 मार्च को होने वाले दूसरे मैच में वापसी की कोशिश करेगा जबकि अफगानिस्तान की नजरें ऐतिहासिक सीरीज जीत पर होंगी।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान एक समय 45 रन पर चार विकेट गंवा कर संकट में था लेकिन नबी ने धैर्य के साथ खेलते हुए नजीबुल्लाह जादरान के साथ अविजित साझेदारी कर अफगानिस्तान को आसान जीत की मंजिल पर पहुंचा दिया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार