इंग्लैंड के बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर (Monty Panesar) ने कहा है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से शुरू होने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के दौरान साउथम्पटन की पिच स्पिनरों को मदद करेगी और इससे भारत को फायदा होगा। डब्ल्यूटीसी का फाइनल 18 से 22 जून तक साउथम्पटन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

Advertisement

पनेसर ने आईएएनएस से कहा, " मुझे लगता है कि साउथम्पटन का विकेट स्पिनरों की मदद करेगा और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी स्पिन को बहुत अच्छी तरह से नहीं खेलते हैं और ऐसे में यहां पर भारत को फायदा होने वाला है।"

Advertisement

पनेसर ने इससे पहले कहा था कि भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 5-0 से जीतेगा, लेकिन अब उनका कहना है कि भारत मेजबान इंग्लैंड पर क्लीन स्वीप नहीं कर पाएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि भारतीय टीम आगामी सीरीज जीत सकती है क्योंकि उसके पास अच्छे तेज गेंदबाज और अनुभवी बल्लेबाज हैं।

उन्होंने कहा, " मुझे लगता है कि इस बार इसका संबंध मौसम से है, लेकिन भारत की यह टीम भी काफी मजबूत है। उनके पास अच्छे तेज गेंदबाज हैं, वे स्विंग गेंद को बेहतर तरीके से खेलते हैं और उनके स्पिनरों के पास इस बात का बेहतर विकल्प है कि कैसे अच्छा प्रदर्शन किया जाए। मौजूदा भारतीय टीम बहुत अच्छा खेल रही है। वह 5-0 से नहीं, लेकिन सीरीज जरूर जीतेगी।"

39 साल के पनेसर ने कहा कि इंग्लैंड की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड किस तरह से प्रदर्शन करते हैं।

पूर्व स्पिनर ने कहा, " मैं समझता हूं कि इंग्लैंड की टीम इंग्लैंड में बहुत अच्छी है। लेकिन भारत ने भी स्पिन के खिलाफ तरीका खोज लिया है। इसलिए यह काफी दिलचस्प सीरीज होने वाली है। हमें यह देखना होगा कि जेम्स एंडरसन और स्टुर्ट ब्रॉड किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार