Southern Brave vs Birmingham Phoenix : मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर सदर्न ब्रेव ने गुरुवार (30 जुलाई) को साउथेम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में खेले गए द हंड्रेड 2026 (The Hundred) के 13वें मुकाबले में बर्मिंघम फीनिक्स को 12 रन से हरा दिया। सदर्न ब्रेव की मौजूदा टूर्नामेंट में यह पहली जीत है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सदर्न ब्रेव ने 8 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। टॉप स्कोरर रहे मार्कस स्टोइनिस ने 26 गेंदों में 34 रन, डेविड मिलर ने 21 गेंदों में 24 रन औऱ टॉम एबेल ने 19 गेंदों में 22 रन बनाए।
बर्मिंघम फीनिक्स के लिए रेहान अहमद ने 3 विकेट, बेन ड्वार्शुइस ने 2 विकेट, मिचेल ओवेन और स्कॉट करी ने 1-1 विकेट हासिल किया।
जवाब में बर्मिंघम की टीम निर्धारित गेंदों में 9 विकेट गवाकर 116 रन तक ही पहुंच सकी। आखिरी पांच गेंद में फीनिक्स को जीत के लिए 14 रन की दरकार थी। लेकिन लगातार तीन विकेट गिरने से टीम ने मुकाबला गंवा दिया। ओपनर विल स्मीड ने 28 गेंदों में 35 रन और सीन डिक्स ने 13 गेंदों में नाबाद 20 रन का योगदान दिया। टीम के सात बैटर दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।
Also Read: LIVE Cricket Score
सदर्न ब्रेव के लिए ल्यूक वुड ने 3 विकेट, मार्कस स्टोइनिस ने 2 विकेट, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और कप्तान क्रिस जॉर्डन ने 1-1 विकेट अपने खाते मं डाला।