रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने शनिवार को आईपीएल-13 में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज राहुव तेवतिया को बीमर मारी जो तेवतिया के गले में लगी, जिसके कारण वो गिर गए। तेवतिया तुरंत अपने पैरों पर खड़े हुए और अगली दो गेंदों पर दो छक्के मारे। इसी बीच सोशल मीडिया यूजर्स की नजरें सैनी के जूतों पर पड़ी जिन पर लिखा था, "बकवास बंद, तेज गेंद डाल।"

Advertisement

उनके जूतों पर लिखे मैसेज की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Advertisement

तेवतिया जब गिरे थे, तब कैमरा उन पर था लेकिन फ्रैम में सैनी के जूते आ गए, जिन पर ये शब्द लिखे थे, "बकवास बंद, तेज गेंद डाल।"

क्रिकेट में यह पहली बार नहीं है कि इस तरह का मैसेज दिखा है। ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क को दिसंबर-2019 में पाकिस्तान के खिलाफ इसी तरह के संदेश का रिस्ट बैंड पहने देखा गया था।

बैंगलोर ने इस मैच में राजस्थान को 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 154 रनों पर रोक दिया और फिर कप्तान विराट कोहली के नाबाद 72 रनों की मदद से जीत हासिल की।

बता दें कि सैनी ने पिछले दो मैचों में शानदार गेंदबाजी की है। मुंबई के खिलाफ हुए मुकाबले में सुपर ओवर में उन्होंने सिर्फ 7 रन देकर जीत दिलाने में बड़ा रोल निभाया था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार