एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) के साथ कुछ ऐसा हुआ जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। पहले दिन के आखिरी सेशन में जब सिराज गेंदबाजी करने आए, तो फैंस हैरान रह गए क्योंकि स्पीडोमीटर ने दिखाया कि सिराज ने 181.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। हालांकि ये टेक्निकल ग्लिच था। 

Advertisement

स्पीडोमीटर ने 24वां ओवर करने आये दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की आखिरी गेंद की गति 181.6 किमी/घंटा दिखा दी। हालांकि यह साफ टेक्निकल ग्लिच था लेकिन ये सब देखकर और सोशल मीडिया पर इसको लेकर जबदस्त प्रतिक्रियाएं आने लगी। सिराज ने पहले दिन 10 ओवर गेंदबाजी की और 29 रन खर्च किये लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। 

Advertisement

पिंक बॉल से खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो भारत पहले ही दिन 44.1 ओवर में 180 के स्कोर पर ढेर हो गया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 42(54) रन नितीश रेड्डी के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। केएल राहुल ने 37(64) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके लगाए। शुभमन गिल ने 31(51) रन की  पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 6 विकेट मिचेल स्टार्क ने अपने नाम किये। 2-2 विकेट कप्तान पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड लेने में सफल रहे। 

दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन तक अपने आपको मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। उन्होंने पहले दिन स्टंप्स के समय पहली पारी में 33 ओवर में एक विकेट खोकर 86 रन बना लिए है। वो भारत के स्कोर से अभी भी 94 रन पीछे है। स्टंप्स हुआ तो नाथन मैकस्वीनी 38(97)* और मार्नस लाबुशेन 20(67) रन बनाकर खेल रहे है। भारत की तरफ से एकमात्र विकेट उस्मान ख्वाजा का गिरा जिन्हें 13(35) के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने अपना शिकार बनाया। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार