काबुल, 20 जून | अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने शनिवार को ट्विटर के माध्यम से बताया कि उनकी मां का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। राशिद ने इससे पहले अपने प्रशंसकों से अपना मां के लिए दुआएं मांगने की अपील की थी। राशिद ने ट्वीट किया, "आप मेरा घर थीं मां, मेरा घर नहीं था लेकिन आप थीं। मैं विश्वास नहीं कर सकता कि आप मेरे साथ नहीं रहीं। आपकी हमेशा याद आएगी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।"

Advertisement

भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने लिखा, "जो शख्स आप को निस्वार्थ प्रेम करता हो उसे खोने के दर्द समझना नामुमकिन है। आपकी मां हमेशा आपको देख रही होंगी राशिद। आपके और आपके परिवार को मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"

Advertisement

भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने लिखा, "अल्लाह आपको और आपके परिवार को यह दर्द बर्दाश्त करने की ताकत दे।"

राशिद की आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्वीट किया, "राशिद खान और उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं। इस मुश्किल समय में मजबूती से रहें। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार