वॉरसेस्टरशायर, 10 जुलाई | पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर और टीम के मौजूदा स्पिन गेंदबाजी कोच मुश्ताक अहमद ने शुक्रवार को कहा कि खिलाड़ियों ने कोरोनोवायरस महामारी के मद्देनजर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा लगाए गए नए नियमों का अच्छी तरह से जवाब दिया है। पाकिस्तान की टीम अगस्त-सितंबर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और इतने ही मैचों की टी 20 सीरीज खेलने के लिए इस समय इंग्लैंड में है।

Advertisement

मेहमान टीम इस समय 14 दिन के अपने आइसोलेशन अवधि में है। आइसोलेशन अवधि पूरा करने के बाद उन्हें अभ्यास करने की अनुमति दी जाएगी। टीम 13 जुलाई को डर्बीशायर जाएगी।

Advertisement

मुश्ताक ने पीसीबी डॉट कॉम डॉट पीके से कहा, " कोविड-19 की चुनौतियों के बावजूद खिलाड़ी अब तक असाधारण रहे हैं। हम उन्हें प्रोटोकॉल से रूबरू कराने की कोशिश कर रहे हैं और उन्होंने शानदार तरीके से इसका जवाब दिया है। नए नियमों के साथ भी खिलाड़ी गेंद को चमकाने की कोशिश कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "ऐतिहासिक रूप से, स्पिनरों ने गेंद को चमकाने के लिए लार का उपयोग किया है अब उन्हें संशोधित आईसीसी नियमों में नए तरीके सिखाए जा रहे हैं। मुझे वास्तव में खुशी है कि खिलाड़ी और स्पोर्ट स्टाफ टीम के लक्ष्यों और उद्देश्यों पर एक साथ काम कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि खिलाड़ी पूरी तरह से जागरूक होंगे और नई चुनौतियों के लिए तैयार रहेंगे।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार