दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जमैका के स्प्रिंटर योहान ब्लेक ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे भारतीय क्रिकेट फैंस से सुरक्षित रहने का अनुरोध किया है। 31 साल के ब्लेक 2011 के 100 मीटर के विश्व चैंपियन हैं और क्रिकेट प्रशंसक हैं।

Advertisement

ब्लेक ने बीसीसीआई और आईपीएल को टैग करते हुए टिवटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। ब्लेक ने वीडियो में कहा, "मैं इस समय केवल भारत के प्रति अपना प्यार दिखाना चाहता हूं। मैं कई वर्षों से क्रिकेट देख रहा हूं। मैं इस देश के प्रति स्नेह रखते हुए बड़ा हुआ है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, " मैं प्रत्येक से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि कृपया सुरक्षित रहने के लिये वह सब करें जो आप कर सकते हैं। मुझे पता है कि यह मुश्किल हो सकता है लेकिन कल्पना कीजिए यदि हम मिलकर ऐसा करते हैं।" जमैका के स्प्रिंटर ब्लेक भारतीय कप्तान विराट कोहली के बहुत बड़े फैन हैं और वह आईपीएल मैच भी देखते हैं।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार