इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के समाप्त होने के बाद पाकिस्तान की टी-20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League 2020) के प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे। प्लेऑफ के मैच 14 नवंबर को शुरू होंगे और फाइनल 17 नवंबर को करांची में खेला जाएगा। 

Advertisement

पहला क्वालीफायर 14 नवंबर को मुल्तान सुल्तान और करांची किंग्स और पहला एलिमिनेटर इस दिन ही लाहौर कलंदर्स और पेशावर जालमी के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 15 नवंबर को दूसरा एलिमिनेटर मैच होगा। सभी मैच करांची में ही खेले जाएंगे। 

Advertisement

कुल 21 विदेशी क्रिकेटर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग के प्लेऑफ में शामिल होने के लिए हामी भर दी है। साउथ अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) पेशावर जालमी की टीम के साथ जुड़ेंगे। वही तमीम इकबाल लाहौर कलंदर्स और महमूदुल्लाह मुल्तान सुल्तान के लिए खेलते हुए नजर आएंगे हालांकि लाहौर के लिए खेलने वाले क्रिस लिन प्लेऑफ में नहीं खेलेंगे। 

बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग के लीग स्टेज के मुकाबले साल की शुरूआत में फरवरी में खेले गए थे। मार्च में प्लेऑफ के मैच खेले जाने थे। लेकिन कोरोनावायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण आखिरी चार मैचों को स्थगित करना पड़ा था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार