19 अप्रैल, मोहाली (CRICKETNMORE)। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 193 रन।
Advertisement
किंग्स इलेवन पंजाब के तरफ से क्रिस गेल ने धमाकेदार पारी खेली और नाबाद 104 रन बनाए। गेल के अलावा करूण नायर ने 31 रन बनाए।
क्रिस गेल ने आईपीएल में छठा शतक जमाने का धमाल कर दिखाया। कोई भी सनराइजर्स हैदराबाद का गेंदबाज क्रिस गेल को रोकने में सफल नहीं रह सका। यहां तक कि राशिद खान की एक ओवर में लगातार 4 छक्के जमाकर धमाल मचा दिया। क्रिस गेल का टी- 20 क्रिकेट में 21वां शतक है।
गेल ने अपनी पारी में 1 चौका और 11 छक्के जमाए हैं। क्रिस गेल की पारी ने हर किसी का दिल जीत लिया है।
इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।