सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2025 के 65वें मुकाबले में 42 रनों से हराकर उनकी टॉप 2 में पहुंचने की उम्मीदों को तगड़ा झटका दे दिया। इस मैच में हैदराबाद के लिए बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कोरबोर्ड पर 231 रनों का पहाड़नुमा स्कोर लगाया जिसमें ईशान किशन ने 94 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली और बाद में हैदराबाद के गेंदबाजों ने आरसीबी को 189 पर ही रोक दिया।

Advertisement

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी शानदार बैटिंग करते हुए तूफानी 34 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले। इन 3 छक्कों में से एक छक्का तो ऐसा था जिससे प्रायोजित कार की विंडशील्ड टूट गई। ये आरसीबी के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का ओवर था जिसमें ये घटना देखने को मिली।

Advertisement

भुवी ने पहली पारी का दूसरा ओवर फेंका और हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ने पांचवीं गेंद पर एक बड़ा छक्का लगाया। भुवी ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट लेंथ की गेंद फेंकी और बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने गेंद की लेंथ को पहले ही भांप लिया और गेंद को डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया। अभिषेक के बल्ले और गेंद का कनेक्शन इतना शानदार था कि गेंद प्रायोजित कार की विंडशील्ड पर जाकर गिरी, जिससे कार का शीशा टूट गया। इस छक्के का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

#AbhishekSharma starts with fireworks! Sends it sailing for six!

Will #RCB find a way to contain the onslaught in their #Race2Top2?

Watch the LIVE Action https://t.co/SI62QyCPRK#IPLOnJioStar #RCBvSRH | LIVE NOW on Star Sports Network & JioHotstar pic.twitter.com/fQJxgRorEu

— Star Sports (@StarSportsIndia) May 23, 2025

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मैच की बात करें तो आरसीबी को 232 रनों का पहाड़ चढ़ने के लिए अच्छी शुरुआत की जरूरत थी और विराट कोहली के साथ फिल सॉल्ट ने मिलकर अपनी टीम को 7 ओवर में 80 रनों तक पहुंचा दिया। विराट कोहली 43 रन बनाकर आउट हुए लेकिन सॉल्ट ने एक छोर से अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और आउट होने से पहले 32 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली। इसके बाद रजत पाटीदार ने 18 और जितेश शर्मा ने 24 रनों का योगदान दिया लेकिन उनकी टीम को जीत के लिए इससे बड़ी पारियों की दरकार थी जो उन्हें नहीं मिली। नतीजतन आरसीबी की टीम लगातार विकेट गंवाती रही और अंत में पूरी टीम 19.5 ओवर में 189 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह हैदराबाद ने ये मैच 42 रन से जीत लिया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार