सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स (Jack Edwards) चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार (24 मार्च) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी।

Advertisement

सनराइजर्स ने उनकी जगह इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड पेन (David Payne) को शामिल किया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने पेन को 1.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। 

Advertisement

उनके पास 233 T20 मैचों का अनुभव है, जिसमें उन्होंने 21.16 की औसत से 304 विकेट लिए हैं। उनका एकमात्र इंटरनेशनल मैच 2022 में नीदरलैंड्स के खिलाफ था, जिसमें उन्होंने डेविड विली के साथ नई गेंद साझा की थी और एक विकेट लिया था।

पेन ने ग्लॉस्टरशायर के लिए T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं और 2024 टी-20 ब्लास्ट में भी वह सबसे सफल गेंदबाज थे। उन्होंने 17 पारियों में कुल 33 विकेट। इसके अलावा वह 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में वेल्श फायर की तरफ से भी खेल चुके हैं।

पेन बिग बैश लीग में भी खेल चुके हैं और एक बार पर्थ स्कॉर्चर्स के साथ ट्रॉफी भी जीती है। इसके अलावा एडिलेड स्ट्राईकर्स टीम का भी हिस्सा रहे। एडवर्ड्स को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मे ऑक्शन में 3 करोड़ रुपये में खरीदा था।

इसके अलावा बीसीसीआई ने आकाश दीप की जगह सौरभ दुबे को कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल किए जाने की भी पुष्टि की है। आकाश लंबर स्ट्रेस इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हुए हैं और अब रिहैब की प्रकिया से गुजरेंगे।

Advertisement

केकेआर ने 30 लाख रुपये में सौरभ को अपने साथ जोड़ा है।
 

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार