17 अप्रैल। आईपीएल 2019 के 33वें मैच में हैदराबाद ने सीएसके को 6 विकेट से हरा दिया। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने सीएसके द्वारा दिए गए 133 रन के लक्ष्य को 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। स्कोरकार्ड

Advertisement

हैदराबाद के लिए डेविड वॉर्नर ने कमाल किया और तेजी से रन बनाकर सारा दबाव हैदराबाद की टीम पर से हटा दिया। डेविड वॉर्नर ने 25 गेंद पर 50 रन की पारी खेली। पहले विकेट के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने 5.4 ओवर में 66 रन की पार्टनरशिप कर सीएसके को मैच से बाहर कर दिया।

Advertisement

जॉनी बेयरस्टो ने नाबाद 61 रन की पारी खेली तो वहीं दीपक हुडा 13 रन बनाकर आउट हुए। सीएसके की तरफ से दीपक चाहर और कर्ण शर्मा को 1 विकेट मिला तो वहीं इमरान ताहिर के खाते में 2 विकेट आए।

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट पर 132 रन पर रोक दिया था। आपको बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने शुरुआत तो शानदार की लेकिन बीच के ओवरों में लगातार विकेट गंवाने के चलते वह  सिर्फ पांच विकेट पर 132 रन ही बना सकी।

चेन्नई के लिए फॉफ डु प्लेसिस ने सर्वाधिक 45, शेन वाटसन ने 31, अंबाती रायडू ने नाबाद 25 और इस मैच में कप्तानी कर रहे कप्तान सुरेश रैना ने महज 13 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से गेंदबाजी में राशिद खान ने दो और शहबाज नदीम, विजय शंकर तथा खलील अहमद ने एक-एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार