25 मई, कोलकाता (CRICKETNMORE)। राशिद खान की कहर बरपाती गेंदबाजी ने केकेआर के बल्लेबाजों की हवा निकालते हुए 13 रनों से हरा दिया। राशिद खान ने 4 ओवर में 19 रन देकर अहम 3 विकेट चटकाए। स्कोरकार्ड

Advertisement

राशिद खान ने क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा और आंद्रे रसेल जैसे बल्लेबाजों को आउट कर मैच को एकतरफा बना दिया। आपको बता दें कि राशिद खान ने अपनी बल्लेबाजी से भी कमाल किया और केवल 10 गेंद पर 34 रन बनाकर मैच का पासा ही पलट दिया। PHOTOS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

केकेआर की तरफ से सिर्फ क्रिस लिन ही कुछ अच्छा कर पाए और 48 रन बनाए। इसके अलावा सुनील नरेन ने 26 रन की पारी खेली। नितीश राणा 22 रन बनाकर रन आउट हुए। 

इसके अलावा कप्तान दिनेश कार्तिक केवल 8 रन ही बना पाए। सबसे निराश रॉबिन उथप्पा ने किया जिन्होंने केवल 2 रन बनाए। राशिद खान के अलावा शाकिब अल हसन ने 16 रन देकर एक विकेट लिए तो वहीं ंसिद्धार्थ कौल ने भी 2 विकेट अपने नाम किए। आपको बता दें कि राशिद खान ने 2 कैच भी लपके। 

राशिद खान ने अपने अकेले दमपर हैदराबाद की टीम को जीत दिलाकर फाइनल में पहुंचा दिया। कार्लोस ब्रेथवेट ने आखिरी ओवर में 2 विकेट लेकर मैच जीता दिया।

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 174 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया है। इस मैच को जीतने वाली टीम रविवार को फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी।

Advertisement

हैदराबाद के लिए राशिद खान ने अंत में 10 गेंदों में 34 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें चार छक्के और दो चौके शामिल हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार