आईपीएल (IPL UAE) सीजन 13 के शुरूआत के दो मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार वापसी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स औऱ चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर लगातार दो जीत हासिल की। टीम रविवार (4 अक्टूबर) को अपने पांचवें मुकाबले में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस से भिड़ेंगी। 

Advertisement

इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने बड़ी परेशानी है टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ( Bhuvneshwar Kumar) की फिटनेस। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में अपने कोटे के आखिरी ओवर के दौरान भुवनेश्वर चोटिल हो गए थे। पहली ही गेंद के बाद उन्हें मैदान से बाहर से जाना पड़ा था और ओवर की 5 गेंद खलील अहमद ने डाली थी। 

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद ने टीम ने भुवनेश्वर कुमार की चोट को लेकर कोई अपडेट नहीं दी है। अगर वह इस मैच में नहीं खेलते तो उनकी जगह संदीप शर्मा या सिध्दार्थ कौल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। 

पिछले कुछ सालों में भुवनेश्वर लगातार चोटों से झूझते रहे हैं, ऐसे में सनराइजर्स का टीम मैनेजमेंट उन्हें लेकर कोई खतरान नहीं उठाना चाहेगा। 

बता दें कि इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर मिचेल मार्श चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर को टीम में शामिल किया है। वहीं पूर्व कप्तान भी चोट के कारण पहले दो मैचों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार