सिडनी में अपनी पीठ के हालिया स्कैन के बाद पैट कमिंस (Pat Cummins) का आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलने का रास्ता साफ हो गया है। उनका लक्ष्य अप्रैल के आखिर में मैदान पर वापसी करने का है।
सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान कमिंस टूर्नामेंट की शुरूआत में टीम के साथ थे, लेकिन इस महीने के शुरू में वह स्कैन के लिए वापस ऑस्ट्रेलिया लौटे। स्कैन से साफ हो गया है की उनकी पीठ की चोट ठीक हो गई है। इस चोट के कारण वह पिछले साल जुलाई से सिर्फ एक ही मैच खेल पाए।
ब्लू माउंटेन्स में परिवार के साथ छुट्टियों की एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जवाब में कमिंस ने कहा कि उन्हें शुक्रवार को भारत वापस लौटना है और उनका लक्ष्य 25 अप्रैल को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है।
वेस्टइंडीज दौरे के दौरान शुरू में कुछ दर्द महसूस होने के बाद अगस्त में कमिंस को 'लम्बर बोन स्ट्रेस' (कमर की हड्डी में खिंचाव) का पता चला था। इस कारण वह एशेज में सिर्फ एक टेस्ट मैच ही खेल पाए। उम्मीद थी कि वह टी-20 वर्ल्ड कप कर ठीक हो जाएंगे, लेकिन टीम में चुने जाने के बाद भी वह पूरी तरह फिट नहीं हो सके।
पांच मैच मे दो जीत के सथ इस समय सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर काबिज है। कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन टीम की कमान संभाल रहे हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया का आगामी शेड्यूल काफी व्यस्त है ऐसे मे कमिंस पर काफी वर्कलोड रहेगा। ऑस्ट्रेलिया को अगस्त से लेकर अगले जुलाई तक कम से कम 20 टेस्ट मैच खेलने हैं। इनमें बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, न्यूज़ीलैंड, भारत और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ के साथ-साथ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होने वाला टेस्ट क्रिकेट की 150वीं वर्षगांठ का मैच भी शामिल है।