इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच के बाद एक अजीबोगरीब पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में सनराइजर्स हैदराबाद का एक फ़ैन हैदराबाद में शिवम दुबे को आउट करने के लिए काला जादू करता हुआ दिखाई दे रहा है और इस फैन का ये जादू काम भी कर गया क्योंकि दुबे अगली ही बॉल पर क्लीन बोल्ड हो गए।

Advertisement

ये घटना सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच के दौरान 17वें ओवर के दौरान घटित हुई। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि SRH के रंग के कपड़े पहने एक फ़ैन को स्टैंड में हाथों से अजीबोगरीब इशारे और चेहरे पर अजीब हाव-भाव बनाते हुए देखा गया। कई ऑनलाइन यूज़र्स ने मज़ाक में इसे "काला जादू" का नाम भी दे दिया।

Advertisement

इस फ़ैन की ये हरकतें कैमरे में कैद होने के ठीक कुछ ही सेकंड बाद, SRH के गेंदबाज़ साकिब हुसैन ने एक ऐसी गेंद फेंकी जिसने दुबे को क्लीन बोल्ड कर दिया और हर कोई हैरान रह गया। फ़ैन की हरकतों और विकेट गिरने के बीच का ये अजीब इत्तेफ़ाक तुरंत लोगों की नज़र में आ गया जिसके बाद फ़ैंस ने सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ ला दी।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स औऱ गुजरात टाइटंस को पछाड़कर चौथे नंबर पर आ गई है। छह मैच में तीन जीत के साथ हैदराबाद के 6 पॉइंट्स हो गए हैं। दिल्ली औऱ गुजरात के भी 6-6 पॉइंट्स हैं लेकिन बेहतर नेट रनरेट के चलते हैदराबाद आगे है। जबकि चेन्नई की टीम टेबल में सातवें नंबर पर है। चेन्नई की छह मैच में यह चौथी हार है। उसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस औऱ कोलकाता नाइट राइडर्स क्रमश: आठवें, नौंवे और दसवें नंबर पर है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार