आईपीएल 2024 के 23वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल में पंजाब किंग्स को 2 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत हासिल कर ली। इस मैच में सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस ने गेंदबाजी और अपनी कप्तानी से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी और यही कारण है कि वो हैदराबादी फैंस के काफी चहेते बन गए हैँ।

Advertisement

हैदराबादी फैंस उन्हें इतना प्यार कर रहे हैं जैसे वो ऑस्ट्रेलिया के नहीं बल्कि भारतीय खिलाड़ी हों और इसका एक उदाहरण आप वायरल हो रहे वीडियो को देखकर समझ सकते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, देखा जा सकता है कि सनराइजर्स हैदराबाद का एक फैन टीवी पर पैट कमिंस को देखकर उनकी 'आरती' कर रहा है। ये वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है और आप इसे नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान पैट कमिंस का अपनी नई इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के साथ शानदार रिश्ता नजर आ रहा है। 2024 आईपीएल से पहले, स्पीडस्टर को SRH का कप्तान नियुक्त किया गया था और तब से इस खिलाड़ी को भारतीय प्रशंसकों से प्यार और प्रशंसा मिल रही है। इस वीडियो में एसएस राजामौली की तेलुगु ब्लॉकबस्टर 'बाहुबली' के शीर्षक गीत का इस्तेमाल कैप्शन के साथ किया गया था "कैप्टन सर, हम आपसे प्यार करते हैं अन्ना।"

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को 20.50 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर खरीदा और वो आईपीएल के इतिहास में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। कमिंस की कप्तानी में फ्रेंचाइजी अच्छा प्रदर्शन भी कर रही है और अभी तक इस सीजन में खेले गए 5 में से 3 मैच जीतकर अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। वो अपना अगला मैच 15 अप्रैल, 2024 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार