आईपीएल 2026 में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में चौकों-छक्कों की खूब बारिश हुई, लेकिन मैच के दौरान एक ऐसा मजेदार पल भी देखने को मिला जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। इस बार वायरल वीडियो के जरिए चर्चा किसी खिलाड़ी की नहीं, बल्कि SRH की सीईओ काव्या मारन की हो रही है।
दरअसल, ये मामला पहली पारी के 17वें ओवर का है। RCB के लिए क्रुणाल पांड्या गेंदबाज़ी कर रहे थे और सामने थे नीतीश कुमार रेड्डी। क्रुणाल इस सीजन में कई बार बल्लेबाज़ों को चौंकाने के लिए अचानक एक तेज़ बाउंसर डालते आए हैं और इस बार उन्होंने रेड्डी के खिलाफ भी ऐसा ही किया। क्रुणाल की गेंद इतनी ऊपर निकल गई कि अंपायर ने तुरंत उसे वाइड दे दिया।
ये गेंद जैसे ही बल्लेबाज़ के सिर के ऊपर से निकली, कैमरा सीधा स्टैंड्स की तरफ गया जहां काव्या मारन बैठी थीं। क्रुणाल का बाउंसर देखकर काव्या का रिएक्शन देखने लायक था। वो इस गेंद को देखकर पूरी तरह हैरान रह गईं और उनका वही एक्सप्रेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस को उनका ये रिएक्शन काफी पसंद आया। आप इस वीडियो को नीचे देख सकते हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
अगर इस मैच की बात करें तो गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाज़ी में भी क्रुणाल ने अच्छा योगदान दिया। 256 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 31 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाए। रजत पाटीदार ने भी शानदार फिफ्टी लगाई, लेकिन इसके बावजूद RCB मैच नहीं बचा सकी। सनराइजर्स हैदराबाद ने ये मुकाबला 55 रन से अपने नाम किया लेकिन इसके बावजूद नेट रनरेट के चलते वो तीसरे नंबर पर ही फिनिश हुए।