सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन (Sakib Hussain) और प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge) ने सोमवार (13 अप्रैल) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की। दोनों ही गेंदबाजों का यह डेब्यू आईपीएल मुकाबला था। 

Advertisement

हुसैन ने अपने कोटे के चार ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। उन्होंने यशस्वी जायसवाल, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर औऱ रवि बिश्नोई को अपना शिकार बनाया। वहीं हिंगे ने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट अपने खाते में डाले, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और कप्तान रियान पराग को उन्होंने पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

Advertisement

साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे आईपीएल की एक ही पारी में चार-चार विकेट लेने वाली दूसरी भारतीय जोड़ी बन गए हैं। 

इससे पहले गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा की जोड़ीन  2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मैच में 4-4 विकेट लिए थे। 

इसके अलावा साकिब आईपीएल डेब्यू मैच में बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन करने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने अश्विनी कुमार की बराबरी की, जिन्होंने 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में 24 रन देकर 4 विकेट लिए थे। यह किसी भारतीय द्वारा आईपीएल डेब्यू पर बेस्ट प्रदर्शन भी है। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रन से हरा दिया।  पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद हैदराबाद ने 6 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

जवाब में राजस्थआन 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार