भारत और सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) अपनी गर्लफ्रेंड ताशा सैथविक (Tasha Sathwick) के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। संदीप शर्मा ने लंबे समय तक ताशा को डेट करने के बाद यह फैसला किया है। ताशा सैथविक पेशे से ज्वैलरी डिजाइनर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद फ्रैंचाइजी ने इस जोड़े को बधाई देते हुए ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है।

Advertisement

शादी के जोड़े में संदीप शर्मा और ताशा सैथविक दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। संदीप शर्मा पारंपरिक सफेद पोशाक पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी नारंगी रंग की साड़ी में गहनों के साथ अपने लुक में चार चांद लगा रही हैं। दोनों ने तस्वीर के लिए शानदार तरीके से पोज भी दिया है।

Advertisement

संदीप शर्मा ने ताशा सैथविक के साथ 2018 में इंगेजमेंट की थी। ये कपल अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए फैंस को सरप्राइज देता रहता है। अब जब उनकी शादी हो गई है तो फैंस मिस्टर और मिसेज शर्मा को आजीवन साझेदारी के लिए जमकर बधाई दे रहे हैं।

आईपीएल 2015 में अपनी किफायती और प्रभावशाली गेंदबाजी के बाद, संदीप शर्मा को टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला था। उन्होंने 17 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अपना डेब्यू किया था। आईपीएल करियर में संदीप शर्मा ने 95 मैचों में 7.8 की इकॉनमी रेट से कुल 110 विकेट झटके हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार