सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) द्वारा गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मुकाबले के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ा। उन पर मैच फीस क 25 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट लगाया गया है।

Advertisement

अभिषेक ने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 48 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के जड़े। उनके प्रदर्शन ने फैंस को तो मंत्रमुग्ध किया हो लेकिन उनके आचरण ने अधिकारियों को निराश कर दिया। हालांकि आईपीएल के आधिकारिक बयान में उस घटना का ठीक-ठीक ज़िक्र नहीं किया गया था, लेकिन उसमें यह बताया गया कि ओपनिंग बल्लेबाज ने आर्टिकल 2.3 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार कर लिया है, जो मैच के दौरान जोर से अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने से जुड़ा है।

Advertisement

आईपीएल की आधिकारिक रिलीज में कहा गया है कि, "सनराइज़र्स हैदराबाद के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा पर गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ़ अपनी टीम के मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फ़ीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। उन्होंने अनुच्छेद 2.3 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया और मैच रेफ़री के फैसले को मान लिया। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघनों के लिए, मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है।"

गौरतलब है कि इस मुकाबले में हैदराबाद ने केकेआर को 65 रन से हरा दिया। केकेआर की यह लगातार दूसरी हार है औऱ हैदराबाद की दो मैच में पहली जीत। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद हैदराबाद ने 8 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए। जिसमें हेनरिक क्लासेन ने 35 गेंदों में 52 रन, अभिषेक शर्मा ने 21 गोंदं में 48 रन, ट्रैविस हेड ने 21 गेंदों में 46 रन और नीतीश कुमार रेड्डी ने 24 गेंदों में 39 रन की पारी खेली।

केकेआर के लिए गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 विकेट, वैभव अरोड़ा ने 2 विकेट, कार्तिक त्यागी और अनूकुल रॉय ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में केकेआर 16 ओवर में 161 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों में 52 रन, फिन एलन ने 7 गेंदों में 28 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

हैदराबाद के लिए जयदेव उनादकट ने 3 विकेट, ईशान मलिंगा, नीतीश कुमार रेड्डी ने 2-2 विकेट, हर्ष दुबे ने 1 विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार