इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के बीच 18 साल के आरएस अंबरीश की किस्मत खुल गई है। दरअसल, इस 18 साल के ऑलराउंडर को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी स्क्वाड का हिस्सा बना लिया है। वो SRH की टीम में शिवम मावी (Shivam Mavi) की रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किए गए हैं।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अंबरीश का एक फोटो साझा किया जिसके साथ उन्होंने लिखा, "आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के विजेता आरएस अंबरीश, शिवम मावी के रिप्लसमेंट के रूप में हमारी टीम में शामिल हुए हैं।"

Advertisement

गौरतलब है कि 18 वर्षीय आरएस अंबरीश साल 2025/26 के U19 वर्ल्ड कप में भारतीय स्क्वाड का हिस्सा थे जहां आयुष म्हात्रे की कैप्टेंसी में टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से मात देकर चैंपियन का टाइटल जीता था। इस टूर्नामेंट में अंबरीश ने 7 मैचों में 11 विकेट झटके थे और वो हेनिल पटेल के साथ टीम के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर थे।

बताते चलें कि अंबरीश दो फर्स्ट क्लास मैचों का भी अनुभव रखते हैं जिसमें उनके नाम 43 रन और 2 विकेट दर्ज हैं। उन्हें SRH ने 30 लाख रुपये में अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाया है। बात करें अगर शिवम मावी की तो ये घातक बॉलर ग्रोइन इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुआ है।

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, स्मरण रविचंद्रन, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, आरएस अंबरीश, गेराल्ड कोएट्ज़ी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार