इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 31वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार, 21 अप्रैल को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।

Advertisement

भारत के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मैच के दौरान शहर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 39°C रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 27°C रहेगा। दिन में कुछ स्थानीय पूर्वानुमानों में 35% संभावना जताई गई थी लेकिन मैच के दौरान बारिश की संभावना बहुत कम है ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि फैंस को 40 ओवर का पूरा मैच देखने को मिल सकता है।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन दो मुकाबले खेले गए थे जिसमें से एक दिल्ली कैपिटल्स ने जीता, वहीं एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। बात करें अगर इनके बीच खेले गए आखिरी मुकाबले की वो हैदराबाद के मैदान पर ही खेला आयोजित हुआ था जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 133 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। इसके बाद मुकाबले में बारिश ने खलल डाला जिसके कारण खेल को रद्द करना पड़ा था। 

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच की बात करें तो ये एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है। गौर करें कि यहां खेले गए आखिरी पांच टी20 मुकाबलों में से चार रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं। बात करें अगर IPL 2026 में यहां खेले गए आखिरी मुकाबले की तो वो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 194 रन डिफेंड करके चेन्नई सुपर किंग्स से 10 रनों से जीता था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार