इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच बुधवार, 06 मई को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में हैदराबाद के मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।

Advertisement

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मैच के समय हैदराबाद में मौसम गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है, जिसमें अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। ये अनुमान है कि दूसरी पारी में ओस का असर काफी अहम होगा, जिससे लक्ष्य का पीछा करना थोड़ा आसान हो जाएगा। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए मैच के बिना किसी रुकावट के पूरा 40 ओवर तक चलने की उम्मीद है।

Advertisement

गौरतलब है कि आईपीएल के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी तब पंजाब किंग्स ने मुल्लांपुर के मैदान पर 18.5 ओवर में 220 रनों का लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में PBKS के लिए श्रेयस अय्यर, प्रियांश और प्रभसिमसन सिंह ने अर्धशतक ठोके थे। ऐसे में इस मैच में भी दोनों टीमों के बीच एक ज़ोरदार टक्कर होने की पूरी उम्मीद है।

Also Read: LIVE Cricket Score

ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है। गौर करें कि यहां साल 2026 के आईपीएल में अब तक पांच मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से तीन रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम को कम से कम 200 रन तो बनाने ही होंगे। बात करें अगर IPL 2026 में यहां खेले गए आखिरी मुकाबले की तो वो कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 18.2 ओवर में 166 रनों का लक्ष्य हासिल करके 7 विकेट से जीता। इस मुकाबले में अंगकृष रघवुंशी (59 रन) ने अर्धशतक ठोका और वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट चटकाए।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार