Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 21वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच सोमवार, 13 अप्रैल को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी आईपीएल मुकाबला पिछले सीजन हैदराबाद के मैदान पर ही खेला गया था जिसे मेजबान टीम ने 286 रन का स्कोर डिफेंड करके राजस्थान रॉयल्स से 44 रनों से जीता। बताते चलें कि इस मुकाबले में ईशान किशन ने महज़ 47 गेंदों पर नाबाद 106 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली थी।

Advertisement

SRH vs RR, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - सोमवार, 13 अप्रैल 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद

Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad Pitch Report

आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है। गौर करें कि यहां खेले गए आखिरी पांच टी20 मुकाबलों में से तीन रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं।

Advertisement

IPL 2026 में यहां अब तक सिर्फ एक ही मुकाबला खेला गया है जिसे लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 19.5 ओवर में 157 रनों का लक्ष्य हासिल करके सनराइजर्स हैदराबाद से 5 विकेट से जीता।

SRH vs RR Head To Head Record

कुल - 21
सनराइजर्स हैदराबाद - 12
राजस्थान रॉयल्स - 09

Advertisement

SRH vs RR, IPL 2026: Where to Watch?

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

SRH vs RR, IPL 2026: Player to Watch Out For

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर राजस्थान रॉयल्स टीम की तो यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

SRH vs RR Probable Playing XI

Sunrisers Hyderabad Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत शर्मा, साहिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट प्लेयर- जयदेव उनादकट।

Advertisement

Rajasthan Royals Probable Playing XI: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग (कप्तान), रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, संदीप शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: डोनोवन फरेरा।

SRH vs RR Today's Match Prediction

आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

SRH vs RR Match Prediction, SRH vs RR Pitch Report, Today's Match SRH vs RR, IPL 2026, SRH vs RR Prediction, SRH vs RR Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार