इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार, 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, न्यू चंडीगढ़ में मौसम बेहद गर्म रहेगा और उम्मीद है कि शाम के समय भी तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दूसरी पारी में बाद में ओस की भूमिका हो सकती है, जिससे लक्ष्य का पीछा करना थोड़ा आसान हो जाएगा लेकिन मैच के दौरान बारिश की संभावना ना के बराबर है जिसका मतलब ये है कि फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है।

Advertisement

गौरतलब है कि IPL के मौजूदा सीजन में इन दोनों टीमों की कुल दो बार टक्कर हुई है और दोनों ही बार सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को रौंदकर मुकाबला जीता है। बात करें इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो उसमें SRH ने 18.3 ओवर में 229 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में ईशान किशन ने महज़ 31 गेंदों पर 238.71 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 74 रन ठोके थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है। गौर करें कि IPL 2026 में यहां अब तक चार मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से तीन रन चेज़ करने वाली टीम ने जीते हैं। यहां खेले गए आखिरी टी20 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 19.2 ओवर में 223 रनों का लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार