Bangladesh vs Sri Lanka 1st Test: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत तक पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही श्रीलंका की कुल बढ़त 211 रन हो गई है।

 
Advertisement

दूसरे दिन कप्तान धनंजय डी सिल्वा (23) औऱ विश्वा फर्नांडो (0) नाबाद पवेलियन लौटे। दूसरी पारी में 19 रन के कुल स्कोर पर निसान मदुश्का (10) के रूप में श्रीलंका को पहला झटका लगा। इसके अलावा कुसल मेंडिस (3) और दिनेश चांदीमल (0) भी सस्ते में आउट हुए। 

Advertisement

दिमुथ करुणारत्ने ने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए 101 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। इसके अलावा एंजेलो मैथ्यूज ने 24 गेंदों में 22 रन बनाए।

बांग्लादेश के लिए नाहीद राणा ने 2 विकेट, शोरफुल इस्लाम, ताइजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इससे पहले दूसरे दिन 3 विकेट के नुकसान पर 32 रन से आगे खेलने उतरी बांग्लादेश टीम 188 रनो पर ऑलआउट हो गई औऱ मेहमान टीम श्रीलंका को 92 रनों की बढ़त मिली। मेजबान के लिए ताइजुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा 47 रन की पारी खेली। इसके अलावा लिटन दास ने 25 रन औऱ खालिद अहमद ने 22 रन बनाए।

श्रीलंका के लिए विश्वा फर्नांडो ने 4 विकेट, कसुन रजिथा और लाहिरू कुमारा ने 3-3 विकेट अपने खाते में डाला।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने कप्तान धनंजय डी सिल्वा और कामिन्दु मेंडिस के शतकों के दम पर पहली पारी में 280 रन बनाए थे। डी सिल्वा ने अपने करियर का 11वां शतक जड़ा और 131 गेंदों में 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से 102 रन की पारी खेली।  वहीं मेंडिस ने अपना पहला शतक बनाया, उन्होंने 127 गेंदों में 102 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के जड़े। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 202 रन जोड़े। 

टीमें:

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): दिमुथ करुणारत्ने, निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, विश्व फर्नांडो, कसुन राजिथा, लाहिरू कुमारा।

Advertisement

Also Read: Live Score

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, लिट्टन दास (विकेटकीपर), शहादत हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नाहिद राणा, तैजुल इस्लाम, शोरफुल इस्लाम, खालिद अहमद।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार