कैंडी, 27 अगस्त (CRICKETNMORE)| लाहिरु थिरिमाने की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका टीम ने 40 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए हैं। शतक की ओर बड़ रहे थिरिमाने को जाधव के हाथों कैच पकड़वाकर बुमराह ने भारत को पांचवी सफलता दिलाई। इससे पहले केदार जाधव ने एंजेलो मैथ्यूज को 11 रन के निजी स्कोर पर चलता कर दिया। कप्तान चमारा कपुगेदेरा और मिलिंदा सिरीवर्दना क्रीज पर मौजूद हैं।

Advertisement

शुरुआती झटकों के बाद दिनेश चांदीमल और लाहिरु थिरिमाने की जोड़ी ने श्रीलंकाई पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की। हार्दिक पांड्या ने बाउंड्री पर बुमराह के हाथों कैच पकड़वाकर चांदीमल को पवेलियन भेजा। थिरिमाने ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना 17 अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनके साथ पूर्व कप्तान और अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज क्रीज पर मौजूद हैं।क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS

Advertisement

श्रीलंका की शुरुआत ज्यादा अच्छी नही रही और उसने पहले दो विकेट सिर्फ 28 रनों पर ही गंवा दिए। भारत को दोनों सफलताएं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दिलाई। उन्होंने पहले चौथे ओवर में सलामी बल्लेबाज निरोशन डिकवेला (13 रन) को एलबीडबल्यू आउट किया और आठवें ओवर में कुशल मेंडिस (1 रन) को स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच पकड़वाकर पवेलियन भेज दिया। 

इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आईसीसी द्वारा उपुल थरंगा पर दो मैचो के बैन के बाद इस मैच में श्रीलंका की कमान चमारा कपुगेदरा के हाथों में है। वह श्रीलंका के 20वें वनडे कप्तान हैं।

भारत ने इस मैच के लिए कोई बदवाल नहीं किया है। श्रीलंकाई टीम दो बदलाव के साथ मैदान में उतरी है। थरंगा और गुनाथिलाका के स्थान पर लाहिरू थिरिमान्ने और दिनेश चांडीमल की वापसी हुई है।क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS

भारत ने पांच मैचों की इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बना रखी है। 

Advertisement

टीमें : 

भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।

श्रीलंका टीम : निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), , लाहिरु थिरिमान्ने, दिनेश चांदीमल, एंजेलो मैथ्यूज, चमारा कपुगेदेरा (कप्तान), मिलिंदा सिरिवर्दना, अकीला धनंजय, लासिथ मलिंगा, विश्व फर्नांडो, कुशल मेंडिस, दुष्मंथा चमीरा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार