Sri Lanka vs Bangladesh 1st Test Day 3 Highlights:  पथुम निसांका (Pathum Nissanka) की शानदार पारी के दम पर श्रीलंका ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में  4 विकेट के नुकसान पर 368 रन बना लिए हैं। श्रीलंका की टीम अभी भी बांग्लादेश से 127 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने पर कामिंदु मेंडिस 37 रन और कप्तान धंनजय डी सिल्वा 17 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Advertisement

श्रीलंका की शुरूआत खराब रही औऱ 47 रन के कुल स्कोर पर लाहिरू उदारा (29) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद निसांका और दिनेश चांदीमल ने दूससे विकेट के लिए 157 रन जोड़े। चांदीमल ने 119 गेंदों में 54 रन बनाए। अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे एंजेलो मैथ्यूज 69 गेंदों में 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

Advertisement

श्रीलंका को दिन का आखिरी झटका निसांका के रूप में लगा, जिन्होंने 256 गेंदों में 187 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 23 चौके और 1 छक्का लगाया। 

बांग्लादेश के लिए हसन महमूद, ताइजुल इस्लाम, नईम हसन औऱ मोमिनुल हक ने 1-1 विकेट लिया है। 

इसके पहले तीसरे दिन बांग्लादेश की पहली पारी 495 रनों पर सिमट गई थी। जिसमें मुशफिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 163 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 148 रन औऱ लिटन दास ने 90 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के आखिरी 6 विकेट सिर्फ 37 रन के अंदर ही गिर गए।

टीमें:

Advertisement

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, लाहिरू उदारा, दिनेश चांदीमल, एंजेलो मैथ्यूज, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), मिलन प्रियनाथ रत्नयाके, थारिंडु रत्नायके, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो।

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): शादमान इस्लाम, अनामुल हक, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, लिट्टन दास (विकेटकीपर), जकर अली, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, नाहिद राणा, नईम हसन।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

श्रीलंका के लिए पहली पारी में असिथा फर्नांडो ने 4 विकेट, थारिंदु रत्नायके और मिलन प्रियनाथ रत्नायके ने 3-3 विकेट अपन खाते में डाले। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार