बेलगांव, 10 जून (CRICKETNMORE)| अपने बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका-ए ने सोमवार को तीसरे अनाधिकारिक वनडे मैच में इंडिया-ए को छह विकेट से हरा दिया।

Advertisement

भारत ने 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाए थे। बारिश के कारण श्रीलंका-ए को 46 ओवरों में 266 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। इस लक्ष्य को श्रीलंका-ए ने 43.5 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisement

इस जीत के साथ ही श्रीलंका-ए पांच मैचों की वनडे सीरीज में वापसी करने में सफल रही है। उसे पहले दो वनडे मैचों में हार मिली थी। तीसरा वनडे जीत उसने 1-2 से अपने आप को सीरीज में बनाए रखा है। 

श्रीलंका-ए के लिए संगीत कूरे 103 गेंदों पर 10 चौके और तीन छक्कों की मदद से 88 रन बनाए। उनके अलावा शेहन जयासूर्या ने 66 और निरोशन डिकवेला ने 62 रनों की पारी खेली। 

इन तीनों ने मिलकर इंडिया-ए के प्रशांत चोपड़ा के शतक और दीपक हुड्डा के अर्धशतक पर पानी फेर दिया है। प्रशांत ने 125 गेंदों का सामना कर 129 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 17 चौके शामिल रहे। दीपक ने 64 गेंदों का सामना कर तीन चौकों की मदद से 53 रन बनाए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार