श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम की कमान एक बार फिर से चरिथ असलांका के हाथों में दी गई है। पहला मैच गुरुवार को पल्लेकेले में होगा, दूसरा मैच रविवार को दांबुला में और अंतिम मैच 16 जुलाई को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में होगा।

Advertisement

मौजूदा वनडे सीरीज में बांग्लादेश ने शनिवार को कोलंबो में दूसरे मैच में श्रीलंका को 16 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है और निर्णायक मैच मंगलवार को पल्लेकेले में खेला जाएगा। इससे पहले श्रीलंका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद क्या बांग्लादेश वनडे और टी-20 सीरीज में जीत हासिल कर पाता है या नहीं।

Advertisement

वहीं, बांग्लादेश ने भी इस सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टी-20 सीरीज से शांतो को बाहर रखा गया है। उनके अलावा, बीसीबी चयन समिति ने खालिद अहमद, तनवीर इस्लाम, हसन महमूद और सौम्या सरकार को टी-20 टीम से बाहर कर दिया है। उपरोक्त खिलाड़ियों की जगह चयनकर्ताओं ने मोहम्मद नईम, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और मोहम्मद सैफुद्दीन को टीम में शामिल किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम: चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, अविष्का फर्नांडो, दासुन शनाका, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, जेफरी वांडरसे, चमिका करुणारत्ने, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, बिनुरा फर्नांडो और ईशान मलिंगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार