पथुम निसांका ने 2 तूफानी पचास जड़कर बनाए अनोखे रिकॉर्ड, इंग्लैंड की धरती पर ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने

Updated: Mon, Sep 09 2024 16:23 IST
Image Source: Twitter

श्रीलंका के ओपनिंग बल्लेबाज पथुम निसांका (Pathum Nissanka) ने श्रीलंका के खिलाफ लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले जा रहे तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में तूफानी बल्लेबाजी से खास रिकॉर्ड बना दिया। निसांका ने मुकाबले में लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ते हुए 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। 

इससे पहले निसांका ने पहली पारी में 51 गेंदों में 9 चौकों की मदद स 64 रन की पारी खेली थी। जिसमें उन्होंने 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। इसके साथ ही वह इंग्लैंड में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले श्रीलंकाई ओपनर बने। 

निसांका श्रीलंका के दूसरे औऱ दुनिया के नौंवे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक टेस्ट की दोनों पारियों में 50 से कम गेंदों में अर्धशतक पूरा किया है। इससे पहले मार्क ग्रेटबैच, नैथन एश्टल, तिकलरत्ने दिलशान, क्रिस गेल, जर्मेन ब्लैकवुड, डेविड वॉर्नर, जैक क्रॉली और हैरी ब्रूक ने ही यह करनामा किया था। 

इसके अलावा वह पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड की धरती पर एक टेस्ट की दोनो पारियों में 50 से कम गेंदों में अर्धशतक बनाया है। 

बता दें कि मैनचेस्टर में खेले गए पहले टेस्ट में निसांका टीम का हिस्सा नहीं थे। लॉर्ड्स में हुए दूसरे टेस्ट में निसांका की प्लेइंग इलेवन की वापसी हुई, लेकिन दोनों ही पारियों में वह सस्ते में आउट हो गए। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को जीत के लिए 219 रनों का लक्ष्य दिया है। दिमुथ करुणारत्ने (8) के सस्ते में आउट होने के बाद उन्होंने कुसल मेंडिस के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़े। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें