West Indies vs Sri Lanka, 1st ODI: वेस्टइंडीज औऱ श्रीलंका के बीच बुधवार (3 जून) को किंग्सटन के सबीना पार्क में तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला रात 9.30 बजे से खेला जाएगा।
इस मुकाबले में श्रीलंका के ओपनिंग बल्लेबाज पथुम निसांका के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। निसांका ने अभी तक 77 वनडे मैच की 77 पारियों में 40.55 की औसत से 2920 रन बनाए हैं। अगर इस मैच में वह 80 रन बना लेते हैं तो वनडे में श्रीलंका के लिए सबसे तेज 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड बना लेंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड उपुल थरंगा के नाम है,जिन्होंने 93 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था
श्रीलंका के लिए सबसे तेज 3000 वनडे रन
उपुल थरंगा- 93 पारी
मार्वन अट्टापट्टू- 94 पारी
लाहिरू थिरिमाने- 100 पारी
कुसल परेरा- 100 पारी
कुसल मेंडिस- 105 पारी
बता दें कि हाल ही में आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे। केएल राहुल के बाद पर दिल्ली के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 10 पारियों में 278 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक जड़े।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका टीम
Also Read: LIVE Cricket Score
पथुम निसांका, कामिल मिशारा, पवन रथनायके, कुसल मेंडिस (कप्तान), जेनिथ लियानगे, चरिथ असलांका, कामिंडु मेंडिस, मिलन रत्नायके, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन।