श्रीलंका क्रिकेट टीम ने कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को 10 विकेट से हरा दिया। यह दोनों टीमों के बीच इस फॉर्मेट में पहला मुकाबला था। श्रीलंका को जीत के लिए 56 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे मेजबान टीम ने 7.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। दिमुथ करुणारत्ने 32 रन और निशान मदुश्का 22 रन बनाकर नाबाद रहे। मुकाबले में 8 विकेट लेने के लिए प्रभात जयसूर्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

धनंजय डी सिल्वा की कप्तानी में श्रीलंका का यह पहला मुकाबला था। 

Advertisement

अफगानिस्तान चौथे दिन 1 विकेट के नुकसान पर 199 रन से आगे खेलने उतरी थी, लेकिन अगले 97 रन के अंदर पूरी टीम पवेलियन लौट गई। इब्राहिम जादरान ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा और 259 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 114 रन बनाए। रहमत शाह ने 54 रन, नूर अली जादरान ने 47 रन और नासिर जमाल ने 41 रन की पारी खेली।

श्रीलंका के लिए दूसरी पारी में प्रभात जयसूर्या ने 5 विकेट, असिता फर्नांडो ने 3 विकेट और ने कन्कशन सब्सीट्यूट के तौर पर आए कसुन रजिथा ने 2 विकेट चटकाए।

इस मुकाबले में बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद अफगानिस्तान ने 198 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंका ने एंजेलो मैथ्यूज (141) और दिनेश चांदीमल (107) के शानदार शतकों के पहली पारी में 439 रन बनाए और 245 रन की विशाल बढ़त हासिल की। 

Also Read: Live Score

Advertisement

श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच अब तीन वनडे मैच की सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरूआत 9 फरवरी से होगी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार