Sri Lanka vs Australia 3rd ODI: पथुम निसांका (Pathum Nissanka)और कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) की शानदार पारियों के दम पर श्रीलंका ने कोलंबो में खेले गए तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही श्रीलंका ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के 291 रनों के जवाब में श्रीलंका ने 9 गेंद बाकी रहते हुए 4 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को 42 रन के कुल स्कोर पर निरोशन डिकवेला (25) के रूप में पहला झटका लगा। इसके  बाद निसांका औऱ मेंडिस ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 213 की साझेदारी की और श्रीलंका की जीत पक्की कर दी। 

निसांका ने 147 गेंदों में 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 137 रनों की पारी खेली, वहीं मेंडिस ने7 गेंदों में 8 चौकों की बदौलत 87 रन बनाए और रिटायर्ड हर्ट होकर होकर पवेलियन लौटे। इसके अलावा धनंजय डी सिल्वा ने 25 रन और चरित असालंका ने 13 रन का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए झाय रिचर्डसन ने दो विकेट, ग्लेन मैक्सवेल और जोश हेजलवुड ने एक-एक विकेट चटकाया।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाए।  ट्रेविस हेड ने 65 गेंदों नाबाद 70 रन की पारी खेली, वहीं कप्तान एरॉन फिंच ने 85 गेंदों में 85 रन बनाए। इसके अलावा एलेक्स कैरी ने 49 औऱ ग्लेन मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ 33 रन ठोके।

Advertisement

श्रीलंका के लिए जेफरी वेंडरसे ने तीन विकेट, दुष्मंथा चमीरा, डुनिथ वेलालागे और धनंजय डी सिल्वा ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार