कप्तान दसुन शनाका ( Dasun Shanaka) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने गुरुवार (5 जनवरी) को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में भारत को 16 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी कर ली है। श्रीलंका के 206 रनों के जवाब में भारतीय टीम 8 विकेट के नुकसान पर 190 बनाए। 

Advertisement

6 साल बाद पहली जीत

Advertisement

श्रीलंका ने भारत को छह साल बाद उसकी सरजमीं पर कोई टी-20 इंटरनेशनल मैच हराया औऱ अब तक कुल तीसरी बार यह कारनामा किया है। इससे पहले 2016 में पुणे के इस मैदान पर ही श्रीलंका ने भारत को टी-20 मुकाबले में मात दी थी। 

अक्षर पटेल और सूर्यकुमार ने खेली तूफानी पारी

विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और 57 रन के कुल स्कोर पर 5 विकेट गिर गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल ने मिलकर पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की। 

अक्षर ने 31 गेंदों में तीन चौकों और छह छक्कों की मदद से 65 रन की पारी खेली। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के जड़े। इसके अलावा शिवम मावी ने बी बल्ले का दम दिखाया और 15 गेंदों में 26 रन बनाए। 

Advertisement

श्रीलंका के लिए पारी का आखिरी ओवर करने आए दसुन शनाका और उन्होंने दो विकेट झटककर भारत की जीत की उम्मीद को खत्म कर दिया। इसके अलावा दिलशान मधुशंका और कसुन रजिथा ने 2-2, वानिंदु हसरंगा और चमिका करुणारत्ने ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

भारतीय गेंदबाजों पर बरसे शनाका और कुसल मेंडिस

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने 6 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। कुसल मेंडिस ने पथुम निसांका के साथ मिलककर पहले विकेट के लिए 8.2 ओवर में 80 रन जोड़े। मेंडिस ने 31 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली, वहीं निसांका ने 33 रन बनाए। इसके बाद अगले 30 रन के अंदर तीन और विकेट गिरे। फिर असलंका ने रनों की रफ्तार को बढ़ाया और 19 गेंदों में 37 रन बनाए।

Advertisement

कप्तान शनाका ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में दो चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 56 रन बनाए। जिसके बदौलत श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 206 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी पांच ओवरों में 93 रन लुटाए। 

भारत के लिए उमरान मलिक ने तीन, अक्षर पटेल ने दो और युजवेंद्र चहल ने एक विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार