6 मार्च, कोलंबो (CRICKETNMORE)। कोलंबो में खेले गए निदास ट्रॉफी के पहले टी- 20 में श्रीलंका ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया। 9 गेंद शेष रहते श्रीलंका ने भारत को हरा दिया। 

Advertisement

पिछले 7 टी- 20 के बाद श्रीलंका को भारत के खिलाफ टी- 20 इंटरनेशनल में पहली जीत नसीब हुई है। 

Advertisement

श्रीलंका की ओर से कुसल परेरा ने कमाल की पारी खेली और 37 गेंद पर 66 रन की पारी खेली। कुसल परेरा के अलावा दासुन शनाका ने 15 रन की पारी खेली तो साथ ही थिसारा परेरा ने 22 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत के तरफ से गेंदबाजी में वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट निकाले तो वहीं युजवेंद्र चहल को भी 2 विकेट मिला। जयदेव उनादकट को एक विकेट मिला।

Advertisement

इससे पहले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (90) की श्रेष्ठ व्यक्तिगत पारी की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मंगलवार को जारी निदास ट्रॉफी टी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला के पहले मैच में मेजबान श्रीलंका के सामने 175 रनों की चुनौती रखी है।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 174 रन बनाए। धवन ने 49 गेंदों का सामना कर छह चौके और इतने ही छक्के लगाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार