पल्लेकेले, 6 सितम्बर | लसिथ मलिंगा की हैट्रिक के दम पर श्रीलंका ने शुक्रवार को पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के आखिरी टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 37 रनों से हार अपनी लाज बचा ली। श्रीलंका द्वारा रखे गए 126 रनों के लक्ष्य के सामने कीवी टीम 16 ओवरों में 88 रन ही बना सकी।

Advertisement

शुरुआती दो मैच जीत न्यूजीलैंड ने सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली थी। श्रीलंका घर में खेल रही थी ऐसे में उसके ऊपर अपने आप को 3-0 की शिकस्त से बचने का दबाव था। आखिरी मैच जीत उसने एक तरह से अपनी साख को बचा लिया।

 
Advertisement

श्रीलंकाई बल्लेबाज हालांकि कुछ खास नहीं कर पाए। 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 125 रन ही बना सके। आसान से लक्ष्य को मलिंगा ने कीवी टीम के लिए मुश्किल कर दिया। मलिंगा ने तीसरे ओवर में लगातार चार गेंदों पर चार विकेट ले किवी टीम की हार तय कर दी। मलिंगा ने इस मैच में चार ओवरों में सिर्फ छह रन दिए और पांच विकेट हासिल किए।

श्रीलंका द्वारा रखे गए 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किवी टीम को मलिंगा ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर कोलिन मुनरो (12) को आउट कर पहला झटका दिया। इसके बाद मलिंगा ने चौथी गेंद पर हेमिश रदरफोर्ड (0) को पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने कोलिन डी ग्रांडहोम को अपना शिकार बनाया और हैट्रिक पूरी की। ओवर की आखिरी गेंद पर मलिंगा ने रॉस टेलर को आउट कर लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लेकर किवी टीम का स्कोर 15 रनों पर चार विकेट कर दिया।

पांचवें ओवर में मलिंगा ने टिम सेइफर्ट (8) को भी पवेलियन भेज दिया। मलिंगा टी-20 में दो हैट्रिक लगाने वाले पहले गेंदबाज हैं। यह मलिंगा की टी-20 में दूसरी हैट्रिक है। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2016-17 में अपनी पहली हैट्रिक ली थी।

इसके बाद कीवी टीम उबर नहीं सकी। अंत में टिम साउदी (नाबाद 28) ने सेथ रैंस (8) के साथ मिलकर 10वें विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी कर टीम को हार को कुछ देर के लिए टाला। लक्षण संदकाना ने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर रैंस को आउट कर कीवी टीम की पारी का अंत किया।

Advertisement

इससे पहले, श्रीलंका के लिए दानुष्का गुणाथिलका ने 30, निरोशन डिकवेला ने 24, लाहिरू मधुशंका ने 20 और वानिंडु हसारंगा ने नाबाद 14 रन बनाए।

न्यूजीलैंड के लिए मिशेल सैंटनर और टॉड एस्ले ने तीन-तीन विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार