लाहौर, 6 अक्टूबर | मैन ऑफ द मैच दानुष्का गुणातिल्का (57) के बाद अपने गेंदबाजों के बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर दुनिया की आठवें नंबर की टीम श्रीलंका ने दुनिया की नंबर वन टीम पाकिस्तान को यहां खेले गए पहले टी-20 मैच में 64 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के बाद श्रीलंका ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

पाकिस्तान ने यहां गद्दाफी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मेजबान टीम ने अपना दूसरा टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन की बेहतरीन हैट्रिक के सहारे श्रीलंकाई टीम को पांच विकेट पर 165 रन पर रोक दिया।

 
Advertisement

पाकिस्तान की टीम हालांकि इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और वह 17.4 ओवर में 101 रन पर ढेर हो गई।

पाकिस्तान के लिए इफ्तिखार अहमद ने 25, कप्तान सरफराज अहमद ने 24, बाबर आजम ने 13, काफी समय बाद टीम में लौटे अहमद शहजाद ने चार और उमर अकमल खाता खोले बिना आउट हुए।

श्रीलंका की ओर नुवान प्रदीप हैट्रिक लेने से चूक गए। उन्होंने और इसुरु उदाना ने तीन- तीन विकेट जबकि वानिंदु हसरंगा ने दो और कसुन रजिता ने एक विकेट लिया।

इससे पहले, श्रीलंका ने गुणातिल्का के अर्धशतक की मदद से पांच विकेट पर 165 रन का स्कोर बनाया। गुणातिल्का ने 38 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाया। टी-20 में उनका यह पहला अर्धशतक है। उनकी इस बेहतरीन पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

Advertisement

गुणातिल्का के अलावा अविष्का फर्नाडो ने 33 और भानुका राजपक्षे ने 32 जबकि कप्तान दासुन शनाका ने 10 गेंदों पर दो छक्के के सहारे 17 रनों का योगदान दिया।

पाकिस्तान की ओर से हसनैन ने लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर अपनी हैट्रिक पूरी की। उनके अलावा शादाब खान को एक विकेट मिला।

दोनों टीमों के बीच दूसरा टी-20 मैच सोमवार को खेला जाएगा।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार