श्रीलंका क्रिकेट टीम ने मंगलवार (27 जून) को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स 2023 के मुकाबले में स्कॉटलैंड को 82 रनों से हरा दिया। टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत के साथ श्रीलंका ने सुपर 6 राउंड में एंट्री मारी है। श्रीलंका के 245 रन के जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 29 ओवर में 163 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद श्रीलंकाई टीम 49.3 ओवर में 245 रनों पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका के लिए ओपनिंग बल्लेबाज पथुम निसंका और  चरिथ असलंका के शानदार अर्धशतक बनाए। निसंका ने 85 गेंदों में दस चौकों की मदद से 75 रन और असलंका ने 65 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें उन्होंने चार चौके और दो छक्के जड़े। इसके अलावा कोई और खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सका।

Advertisement

स्कॉटलैंड के लिए क्रिस ग्रीव्स ने 4 विकेट, मार्क वॉट ने 3 विकेट, क्रिस सोल ने 2 विकेट और अलास्डेयर इवांस ने 1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम को 14 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते हुए। क्रीस ग्रीव्स ने टॉप स्कोरर रहे, उन्होंने 41 गेंदों का सामना करते हुए सात चौकों औऱ 2 छक्कों की मदद से नाबाद 56 रन बनाए। टीम के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

Also Read: Live Scorecard

श्रीलंका के लिए महीश तीक्षणा ने 3 विकेट, वानिंदु हसरंगा ने 2 विकेट, कसुन रजिथा,लाहिरू कुमार और कप्तान दसुन शनाका ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार