Sri Lanka vs West Indies 2nd T20I Highlights: डुनिथ वेल्लालागे और, महीश तीक्षणा और कप्तान चरिथ असालंका की बेहतरीन गेंदबाजी और पथुम निसांका के अर्धशतक के दम पर श्रीलंका ने दाम्बुला के रणगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशऩल मुकाबले में वेस्टइंडीज को 73 रनों से हरा दिया। इस तिकड़ी ने अपनी गेंदबाजी के दौरान सिर्फ 22 रन देकर 7 विकेट झटके।  इसके साथ ही श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी कर ली है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। जिसमें पथुम निसांका ने 49 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के की बदौलत 54 रन की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।  वहीं कुसल मेंडिस ने 26 रन और कुसल परेरा ने 24 रन बनाए। जिसकी बदौलत श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। 

Advertisement

वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्डन  2 विकेट, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ और शमर स्प्रिंगर ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 16.1 ओवर में 89 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान रोवमैन पॉवेलन  20 रन और निचले क्रम में अल्जारी जोसेफ मे 16 रन बनाए। टीम के आठ खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए। 

श्रीलंका के लिए डेब्यू मैच खेल रहे वेल्लालागे ने 9 रन देकर 3 विकेट और असालंका ने 2 ओवर में 6 रन देकर 2 विकेट हासिल किए और महीश तीक्षणा ने 3.1 ओवर में 7 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा वानिंदु हसरंगा ने 2 विकेट और मथीशा पथिराना ने 1 विकेट अपने खाते में डाला। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

सीरीज का तीसरा और आखिरी टी-20 मैच 17 अक्टूबर को दाम्बुला में ही खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार