Zimbabwe vs Sri Lanka, 2nd ODI Highlights: पथुम निसांका (Pathum Nissanka) और  कप्तान चरिथ असालंका (Charith Asalanka) की शानदार पारियों के दम पर श्रीलंका क्रिकेट टीम ने रविवार (31 अगस्त) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे और आखिरी वनडे में जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही श्रीलंका ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद जिम्बाब्वे ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 277 रन और सिकंदर रजा ने 55 गेंदों में नाबाद 59 रन की पारी खेली। इसके अलावा क्लाइव मडांडे ने 46 रन का योगदान दिया ।

Advertisement

श्रीलंका के लिए दुश्मंथा चमीरा ने 3 विकेट, असिथा फर्नांडो ने 2 विकेट, दिलशान मदुशंका और जनिथ लियान्गे ने 1- 1 विकेट हासिल किया।  

इसके जवाब में श्रीलंका ने 3 गेंद बाकी रहते हुए 5 विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर ली। ओपनिंग बल्लेबाज पथुम निसांका ने अपना सातवां शतक जड़ते हुए 136 गेंदों में16 चौकों की मदद से 122 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान चरिथ असालंका ने 61 गेंदों में 71 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 7 चौके जड़े। 

जिम्बाब्वे के लिए रिचर्ड नगारवा और ब्रैड एवांस ने 2-2 विकेट और अर्नेस्ट मसुकु ने 1 विकेट लिया।

निसांका को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज चुना गया। 

Advertisement

टीमें (प्लेइंग इलेवन)

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, ब्रेंडन टेलर, सीन विलियम्स (कप्तान), सिकंदर रज़ा, टोनी मुनयोंगा, क्लाइव मैडेंडे (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, अर्नेस्ट मासुकु, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका: नुवानिदु फर्नांडो, पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, कामिन्दु मेंडिस, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, असिथा फर्नांडो

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार